खंदौली में बने दो पांटून पुल का हुआ उदघाटन
खंदौली। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला चतुरा और गिजौली पर बने दोनों पांटून...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 27 Dec 2021 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें
खंदौली। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला चतुरा और गिजौली पर बने दोनों पांटून पुलों का उदघाटन क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से रविवार रात को किया।
दोनों पांटून पुल बनने से गांव वालों के लिए आगरा शहर, दयालबाग और सिकंदरा की दूरी कम हो गई है। इससे दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। पांटून पुल शुरू होने से क्षेत्र के लोग खुश हैं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है।
