
प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला का प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनाराण ने फीताकाटकर किया शुभारंभ
Agra News - प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेला का उद्घाटन किया। मां गंगा का पूजन कर उन्होंने मेला का विधिवत उद्घाटन किया। इस मेले को प्रांतीय मेला का दर्जा मिलने से तीर्थ और मेले का विकास तेजी से होगा। उद्घाटन पर रोशनी और आतिशबाजी से हरिपदी गंगा जगमगा उठी।
तीर्थ नगरी में प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला का शुभारंभ पर प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने हरिपदी किनारे मां गंगा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा की आरती की। मेला मैदान के नरसिंह द्वार पर प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, डीएम व एसपी की मौजूदगी में फीताकाटकर मेला का उद्घाटन किया है। प्रभारी मंत्री ने मेला मैदान के पंडाल में सोरों को धार्मिक, पौराणिक व उत्तर भारत का प्रमुख तीर्थ बताया। शनिवार की शाम प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने मार्गशीर्ष मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि सोरों गंगा किनारे उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ है। भगवान विष्णु के तृतीय अवतार वराह ने पृथ्वी को रसातल से निकाला था।
मार्गशीर्ष मेला भी उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में से एक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्गशीर्ष मेला को प्रांतीय मेला का दर्जा दिया है। जिससे तीर्थ व मेला का विकास तेजी से होगा। सरकार प्रदेश ने सभी तीर्थ स्थलों, मेलों व उत्सवों का प्रांतीयकरण कर उनका विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोरों में पंचकोसी परिक्रमा को भी भव्य रूप प्रदान किया गया है। हरिपदी किनारे गंगा पूजन आचार्य पार्वती बल्लभ के द्वारा कराया गया। मेला के उद्घाटन कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। हरिपदी गंगा किनारे मां गंगा के पूजन, आरती व उद्घाटन कार्यक्रम में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, कासगंज के एमएलए देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर के एमएलए हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, कासगंज की चेयरमैन मीना माहेश्वरी, भाजपा के नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, भाजपा नेता राजेंद्र बौहरे, भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। रोशनी से जगमगा उठी हरिपदी गंगा मार्गशीर्ष मेला के शुभारंभ के बाद शनिवार की शाम हरिपदी गंगा किनारे मंदिरों व चोरों ओर की गई रोशनी से हरिपदी गंगा जगमगा उठी। प्रशासन व नगर पालिका के द्वारा मेला के दौरान मंदिरों पर भी प्रकाश व्यवस्था की गई है। हरिपदी गंगा के मनोरम द्रश्य को देखते बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेला मैदान, वराह मूर्ति व गेटों पर भी रोशनी व प्रकाश व्यवस्था की गई है। मेला के उद्घाटन पर जमकर हुई आतिशबाजी तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेला के उद्घाटन पर जमकर आतिशबजी की गई। प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने जैसे ही मेला मैदान के नरसिंह जी द्वार पर फीताकाटकर उद्घाटन किया तो नगर पालिका की ओर आतिशबाजी व आसमान में रोशनी की गई। मेला के उद्घाटन पर आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




