Agra News: कागारौल में केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: सोमवार को कागारौल में केनरा बैंक की 98वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि यह शाखा स्थानीय लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण और गृह ऋण जैसी योजनाओं का लाभ अब पास में ही मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Agra News: कागारौल में केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ

Agra News: जनपद में केनरा बैंक की 98वीं शाखा का शुभारंभ सोमवार को कागारौल में किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष बंसल ने कहा कि इसके संचालन से क्षेत्र के लोगों को अपने दैनिक बैंकिंग कार्यों में सुविधा मिलेगी। अब स्थानीय नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण, युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ऋण तथा परिवारों के लिए गृह ऋण आदि का लाभ भी अब लोगों को अपने घर के निकट ही प्राप्त हो सकेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि शाखा में स्वयं सहायता समूह की बैंक सखी की भी नियुक्ति की जाएगी, जो घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन अंकित सहगल ने किया। अतिथियों का स्वागत अग्रणी जिला प्रबंधक ऋषिकेश बनर्जी ने किया। सीएम युवा उद्यमी योजना एवं स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत लोन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुनित कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सहायक महाप्रबंधक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।