ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी में छत से गिरकर बच्चे की मौत

मैनपुरी में छत से गिरकर बच्चे की मौत

कस्बा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी राजीव नागर पेशे से मजदूर है। सोमवार की सुबह उसका बड़ा पुत्र 8 वर्षीय गुलशन 7:30 बजे के करीब घर की छत पर खेलने चला गया। वह किसी तरह छत से नीचे गिर पड़ा। लेकिन इसकी...

मैनपुरी में छत से गिरकर बच्चे की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 17 Jun 2019 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के कुसमरा सोमवार को तड़के घर की छत पर खेलने गए 8 वर्षीय बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। बालक के शव को कुत्ते खींच कर ले जाने लगे तब घटना की जानकारी हो सकी।

कस्बा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी राजीव नागर पेशे से मजदूर है। सोमवार की सुबह उसका बड़ा पुत्र 8 वर्षीय गुलशन 7:30 बजे के करीब घर की छत पर खेलने चला गया। वह किसी तरह छत से नीचे गिर पड़ा। लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं हो सकी। अपराह्न 11 बजे के करीब आसपास के लोगों ने एक बच्चे के शव को कुतों द्वारा खींचते हुए ले जाते देखा तब घटना की जानकारी हो सकी। जानकारी मिलते ही समाज सेवी प्रदीप तिवारी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बेहद गरीब राजीव से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताया गया है कि एक साल पहले भी मृतक के पुत्र की छत से गिरकर मौत हो गई थी और एक साल बाद ही दूसरा पुत्र छत से गिरकर मर गया। इस अनहोनी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें