ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में अफसरों ने परखीं कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन की व्यवस्थाएं

कासगंज में अफसरों ने परखीं कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन की व्यवस्थाएं

कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन चिकित्सा सेवाओं को लेकर और भी सतर्क नजर आने लगा है। इसी बीच शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्र्रे स से पहले शुक्रवार को नोडल अफसर के...

कासगंज में अफसरों ने परखीं कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन की व्यवस्थाएं
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 29 May 2020 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन चिकित्सा सेवाओं को लेकर और भी सतर्क नजर आने लगा है। इसी बीच शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्र्रे स से पहले शुक्रवार को नोडल अफसर के साथ डीएम एवं एसपी अधिकारियों ने कोविड 19 जिला अस्पताल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

जनपद के कोविड अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में अब दो सक्रिय कोरोना पॉजिटिव मरीज रह रहे हैं। अब तक जनपद में कुल 17 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि जनपद में सैंपलिंग का काम भी साथ चल रहा है। जिससे लोगों को सरकारी क्वारंटाइन भी रखा जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शासन के नोडल के अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटरों पर पहुंचे। अधिकारियों ने जिला अस्पताल में पहुंच कर मरीजों के ठहरने, उन्हें दिये जा रहे उपचार, खानपान एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाने के गुणवत्ता परखने के लिये पैकेट खुलवाकर चैक किये तथा खाने की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएस डा. राजकिशोर ने अस्पताल में तैयार किये गये आईसोलेशन वार्ड एवं चिकित्सकीय संसाधनों की जानकारी दी और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आश्वास्त किया। इसके बाद अधिकारियों ने क्वारंटाइन सेन्टर नौरथा, कलावती हॉस्पीटल गोरहा का भी निरीक्षण किया।

बिलराम कस्बा के बाजार का भ्रमण :जनपद के अधिकारियों ने कस्बा बिलराम का भ्रमण करते हुए बाजारों व दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का जायजा लिया। बिलराम में कुछ दुकानों पर रुक कर डीएम और एसपी ने कहा कि भीड़ न लगायें। पूर्ण जागरूक होकर सतर्कता बरतें। अपने घरों पर ही रहें, बाहर न निकलें। मास्क या गमछा जरूर पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें