Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsImposter in Army Uniform Arrested for Stealing Valuables at Train Stations
सेना की वर्दी पहन ट्रेनों में उड़ाता था यात्रियों का सामान, गिरफ्तार

सेना की वर्दी पहन ट्रेनों में उड़ाता था यात्रियों का सामान, गिरफ्तार

संक्षेप: Agra News - एक युवक सेना की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चुरा रहा था। जीआरपी ने उसे आगरा कैंट स्टेशन से पकड़ा। उसके पास से सेना की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से इस अपराध को अंजाम दे रहा था।

Mon, 3 Nov 2025 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

सेना की वर्दी पहनकर युवक रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी कर रहा था। लगातार वारदात करने के चलते जीआरपी उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को आगरा कैंट जीआरपी ने उसे दबोच लिया। जीआरपी को उसके पास से सेना की वर्दी, अग्निवीर इंडियन आर्मी प्रमाण पत्र, 4 पेन कार्ड, 2 आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं.-6 से सेना की वर्दी में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस द्वार पकड़े जाने पर आरोपी सेना का रौब झाड़ने लगा। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजन गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द्र गुप्ता निवासी अमेठी बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने बताया कि मैं फर्जी आर्मी अग्निवीर आईडेंटिटी कार्ड बनवाकर व आर्मी की वर्दी पहनकर ट्रेनों व स्टेशन प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों के बैग व कीमती सामान की चोरी करता हूं। अभियुक्त से कोई पूछता तो बता देता था कि मैं बार्डर पर इमरजेंसी में जा रहा हूं। मेरी सीट कंफर्म नहीं हो पायी है। यदि कोई टीटीई मुझसे आईडी मांगता तो मैं यह फर्जी आईडी दिखाकर रेलवे स्टाफ को गुमराह कर देता था। आरोपी ने बताया वह बीते छह माह से खेरिया मोड़ इलाके में रह रहा है। मकान मालिक को भी आरोपी ने फौजी होना और आगरा किला पर ड्यूटी बताई। आरोपी के पास से जीआरपी को दो पर्स, चार पेन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 11 डेबिट कार्ड, दो फर्जी अग्निवीर इंडियन आर्मी प्रमाण पत्र, सेना की वर्दी से जुड़े कपड़े मिले। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।