ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरातीन दिन में नहरों में पानी न छोड़ा तो सिंचाई विभाग का घेराव

तीन दिन में नहरों में पानी न छोड़ा तो सिंचाई विभाग का घेराव

खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। नहरों में पानी छोड़ा नहीं जा रहा है। बारिश भी नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। रालोद ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो सिंचाई...

तीन दिन में नहरों में पानी न छोड़ा तो सिंचाई विभाग का घेराव
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 16 Jul 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। मुख्य संवाददाता

खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। नहरों में पानी छोड़ा नहीं जा रहा है। बारिश भी नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। रालोद ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने कहा है कि ‌एक माह से जनपद की फतेहपुर सीकरी शाखा रजबहा टर्मिनल, रजबहा सिकंदरा, आगरा रजबहा, गोपऊ रजबहा, औरंगपुर माइनर, बीसलपुर माइनर ,जोनई माइनर, सरेंडा माइनर, सहित सभी नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान का धान की रोपाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों को पानी की सख्त जरूरत है लेकिन सिंचाई विभाग और सत्तारूढ़ दल के नेता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहा है। कपास, ज्वार ,बाजरा की फसलों की बुवाई नहीं हो पाई है। जो थोड़ी फसल बोई गई है, वह पानी के बिना सूख रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग तीन दिन में नहरों में पानी की व्यवस्था करे अन्यथा राष्ट्रीय लोकदल सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें