चेक बाउंस में हैदराबाद सीड कंपनी के प्रोपराइटर तलब

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

हैदराबाद सीड कंपनी के मालिक भूपेंद्र कुमार को भदुखर जिला रायबरेली में चेक डिसऑनर के आरोप में अदालत ने तलब किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ मोहित कुमार प्रसाद ने अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

चेक बाउंस में हैदराबाद सीड कंपनी के प्रोपराइटर तलब

चेक डिसऑनर के आरोप में हैदराबाद सीड कंपनी के प्रोपराइटर भूपेंद्र कुमार निवासी भदुखर जिला रायबरेली को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी सचिन शर्मा ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में चेक बाउंस का मुकदमा दायर किया है। आरोप लगाया कि उनकी फर्म जेनेवा क्रॉप प्रा. लि. से हैदराबाद सीड कंपनी के प्रोपराइटर ने कृषि उत्पाद एवं फर्टिलाइजर आदि खरीदे थे। वादी की फर्म के आरोपित पर तीन लाख 19 हजार रुपये निकल रहे थे। आरोपित ने उक्त राशि का चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।