ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापत्नी से हुआ झगड़ा पति फांसी पर झूला, मौत

पत्नी से हुआ झगड़ा पति फांसी पर झूला, मौत

थाना एलाऊ के ग्राम इमिलिया में पत्नी से विवाद हो जाने के बाद नाराज पति ने घर के बाहर खेतों पर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर...

पत्नी से हुआ झगड़ा पति फांसी पर झूला, मौत
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 24 Sep 2018 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना एलाऊ के ग्राम इमिलिया में पत्नी से विवाद हो जाने के बाद नाराज पति ने घर के बाहर खेतों पर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर लोगों को भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं।

एलाऊ के ग्राम इमलिया निवासी अभयराम शाक्य 26 वर्ष पुत्र रामचंद्र शाक्य का आए दिन पत्नी स्नेहलता से झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के वाद वो घर से बाहर चला गया। रविवार की शाम उसका शव खेत में खड़े नीम के पेड़ पर लटका मिला। पेड़ में स्टॉल से फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। अभयराम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। एलाऊ पुलिस ने मृतक के शव को देर रात नीम के पेड़ से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें