ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरागृह कलेश में पति-पत्नी ने बच्चों के सामने ही खुद को गोलियों से उड़ाया

गृह कलेश में पति-पत्नी ने बच्चों के सामने ही खुद को गोलियों से उड़ाया

कासगंज के सहावर इलाके के गांव नगला धनसिंहपुर में बीती रात गृह क्लेश में पति-पत्नी ने अपने आप को गोलियों से उड़ाया। आत्महत्या की इस सनसनीखेज घटना से पूरा इलाका सकते में है। यह आत्मघाती कदम पहले पत्नी...

गृह कलेश में पति-पत्नी ने बच्चों के सामने ही खुद को गोलियों से उड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 16 Jan 2019 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कासगंज के सहावर इलाके के गांव नगला धनसिंहपुर में बीती रात गृह क्लेश में पति-पत्नी ने अपने आप को गोलियों से उड़ाया। आत्महत्या की इस सनसनीखेज घटना से पूरा इलाका सकते में है। यह आत्मघाती कदम पहले पत्नी ने उठाया फिर घबरा कर पति ने भी खुद को गोली मार ली। घटना की जड़ में अधूरे पड़े मकान का पूरा निर्माण कराने को लेकर हुए कलेश सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अफसरों ने पहुंचकर जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

बीती मंगलवार की देर रात गांव धनसिंहपुर में अरविंद सिंह 30 वर्ष और उसकी पत्नी 28 वर्षीय ममता के बीच आपसी कलेश हुआ था। अरविंद अपने अधूरे पड़े मकान का निर्माण कराने के लिए जमीन बेचने की बात कह रहा था, जिसका पत्नी ममता विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। देखते ही देखते घर में रखे तमंचे से ममता ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति अरविंद ने चीख पुकार मचा दी और घबराकर कुछ ही देर में उसी तमंचे से अरविंद ने भी अपने आप को गोली से उड़ा लिया। यह सनसनीखेज मौत का मंजर अरविंद और ममता बच्चे भी देख रहे थे। दोनों की मौत से घबराये बच्चों ने बाहर दौड़ कर पड़ोसियों को सूचना दी। जिस पर पड़ोसी दौड़ कर घर में पहुंचे तो पति पत्नी मृृत पड़े देखकर दंग रह गये। इसकी सूचना पड़ोसियों ने दूसरे गांव म्यासुर में अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे अरविंद के पिता पूर्व प्रधान रामवीर और भाईयों को दी। जिस पर रात में ही परिवार दौड़ कर गांव धनसिंहपुर अरविंद के घर पहुंचे तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। अरविंद और ममता को मृत देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अरविंद घर में सबसे बड़ा बेटा था।

कश्मीर के आतंकियों से हाथ मिलाकर हमले की तैयारी में आईएस

पूर्व प्रधान रामवीर सिंह ने सहावर थाना पुलिस को सूचना दी, कि उसके बेटे और बहू ने गांव धनसिंहपुर में अपने मकान में गोली मार कर आत्महत्या कर ली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। मौके पर अरविंद 30 वर्ष और 28 वर्षीय बहू ममता के रक्त रंजित शव कमरे में पड़े थे। पुलिस ने घर में अरविंद के बड़े बेटे 11 वर्षीय सूरज से जानकारी ली तो उसने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, कि पापा और मम्मी में मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ था, गुस्सा में पहले मम्मी ने तमंचा से गोली मार ली थी, इसके बाद पापा ने भी खुद को गोली मार ली। यह देख हम सब घबरा गये थे। घटनास्थल पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी पवित्रमोहन त्रिपाठी, सीओ इन्द्रप्रकाश सिंह समेत आला अफसरों ने जायजा लेकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। 

ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा फोन चोरी का निकला, तीन साल बाद हुआ खुलासा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें