मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज हुआ है। मीनाक्षी उर्फ सीमा ने आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर और देवर ने उसे प्रताड़ित किया और एक लाख रुपये तथा कार की मांग की। उसके पुत्र की असमय मृत्यु भी हुई।

मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा

दहेज में कार एवं एक लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने समेत अन्य आरोप में पति समेत चार ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। अदालत ने थानाध्यक्ष सिकंदरा को विवेचना के आदेश दिए। वादिया मीनाक्षी उर्फ सीमा निवासी आवास विकास कॉलोनी ने अधिवक्ता कृष्ण मुरारी माहेश्वरी के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसकी शादी 16 फरवरी 23 को विपक्षी आशीष निवासी मथुरा के साथ हुई थी। दहेज से संतुष्ट नहीं होने के कारण पति, सास, ससुर एवं देवर उसे प्रताड़ित कर अतिरिक्त दहेज में कार एवं एक लाख रुपये की मांग करते थे।

19 जून 24 को वादिया ने एक पुत्र को जन्म दिया। यह भी आरोप था कि वादिया को भोजन, दवा नहीं देने के कारण बीस दिन बाद उसके पुत्र की असमय मृत्यु हो गई। पति पर अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग पूरी न होने पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। 22 अप्रैल 25 को मारपीट कर वादिया को घर से निकाल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।