ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराअलीगढ़ राज्य विवि को दिए जाएंगे सौ करोड़

अलीगढ़ राज्य विवि को दिए जाएंगे सौ करोड़

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अलीगढ़ में खुलने जा रहे राज्य विश्वविद्यालय के लिए सौ करोड़ रुपए देगा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सौ करोड़ रुपए देने के प्रस्ताव पर...

अलीगढ़ राज्य विवि को दिए जाएंगे सौ करोड़
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 02 Jun 2020 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अलीगढ़ में खुलने जा रहे राज्य विश्वविद्यालय के लिए सौ करोड़ रुपए देगा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सौ करोड़ रुपए देने के प्रस्ताव पर मंगलवार को विवि की वित्त समिति ने मुहर लगा दी। इसके साथ ही विवि की वित्त समिति ने कर्मचारी और शिक्षकों की पेंशन के लिए तीन सौ करोड़ रुपए को पेंशन फंड में संरक्षित करने का भी फैसला लिया है। विवि के डिपार्टमेंट ऑफ कैमेस्ट्री में शुरू हुए दो कोर्सों की फीस भी विवि ने तय कर दी।

वित्त समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में विवि का वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया गया। इसके समिति ने पारित कर दिया। शासन के निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय ने अपने परिक्षेत्र में खुलने जा रहे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सौ करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा। इस पर समिति ने मुहर लगा दी। अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन एवं सेवा शर्तों के संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गयी। वित्त समिति ने इसे अनुमति प्रदान कर कार्य परिषद के लिए भेज दिया। वित्त समिति ने शिक्षक, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ के लिए मुख्य जमा से तीन सौ करोड़ रुपए पेंशन फंड में जमा करने का भी प्रस्ताव पास कर दिया, ताकि शिक्षक, कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की समस्या खड़ी ना हो। कमेटी ने विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के डिपार्टमेंट ऑफ कैमेस्ट्री में शुरू हुए दो कोर्सों की फीस को भी निर्धारित कर दिया। बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन और विवि के वित्ताधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें