ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरादस हजार दीपकों से जगमगाएगी आवास विकास कॉलोनी

दस हजार दीपकों से जगमगाएगी आवास विकास कॉलोनी

सेंटल पार्क के बाहरराम मंदिर भू​​मि पूजन पर दस हजार दीपकों से आवास विकास कॉलोनी जगमगाएगी। कॉलोनी के सेंट्रल पार्क पर दिवाली मनाई...

दस हजार दीपकों से जगमगाएगी आवास विकास कॉलोनी
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 03 Aug 2020 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

राम मंदिर भू​​मि पूजन पर दस हजार दीपकों से आवास विकास कॉलोनी जगमगाएगी। कॉलोनी के सेंट्रल पार्क पर दिवाली मनाई जाएगी। आतिशबाजी से भगवान राम का नाम हवा में लिखा नजर आएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। विहिप कार्यकर्ता इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

विहिप के कैलाश प्रखंड के 101 कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दीप जलाएंगे। सेंट्रल पार्क के मुख्य द्वार के बाहर विहिप भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन करेगी। यहां पर ढोल नगाड़े की व्यवस्था है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर और सह संपर्क प्रमुख र​वि दुबे, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के निर्देशन में कैलाश प्रखंड के अध्यक्ष करन गर्ग को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी है। पिछले दस दिनों से कार्यकर्ता लोगों से घर-घर जाकर दीप जलाने की अपील कर रहे हैं। टीम में प्रदीप शर्मा, प्रिंस मिश्रा, शिवम दुबे, आकाश पंडित, आकाश सोनी, अमन, अजय, नवीन आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें