Agra News: किराएदार पर मकान में आग लगाने का आरोप
Agra News: एकता के कृष्णा एन्क्लेव में एक मकान में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जल गया। मकान मालिक दिनेश तोमर ने किराएदार नितेश शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आग के समय किराएदार घर पर नहीं था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Agra News: एकता के कृष्णा एन्क्लेव में एक मकान में आग लग गई। काफी सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक दिनेश तोमर ने किराएदार पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। दिनेश तोमर निवासी नगला बिंदू ने बताया कि उन्होंने करीब तीन माह पहले अपना फुली फर्निश्ड मकान इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नितेश शर्मा को दिया था। 28 जून को दोपहर पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान से धुआं उठ रहा है। आग की लपटें निकल रही है। सूचना पर मकान मालिक के परिजन पहुंच गए। पुलिस की सहायता से आग पर काबू पाया। आरोप है कि घटना के समय किराएदार घर पर नहीं था।
कई बार फोन करने पर उसने बताया कि वह घूमने गया है। पीड़ित का कहना है कि किराएदार की लापरवाही से आग लगी है। उसे मकान खाली करने को कहा गया था। वह रंजिश मानने लगा था। आग में मकान की वायरिंग, प्लास्टर, पीओपी, एसी, एलईडी, बेड, टेबल, पंखा, कांच, फॉल सीलिंग सहित अन्य सामान जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि घटना के तीन दिन बाद सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आग लगने से पहले कुछ अज्ञात लोगों के मकान में प्रवेश और बाहर निकलने की गतिविधि दिखाई दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


