ट्रेंडिंग न्यूज़

20 के राशिफल

20 के राशिफल मेष. आज शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य

20 के राशिफल
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 19 Feb 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

20 के राशिफल

मेष. आज शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

वृष. आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्माण सम्बन्धी कार्य गति पकड़ेगा।

मिथुन. आज फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति चिंतनीय हो सकती है। गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव बढ़ सकता है।

कर्क. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।

सिंह. आज व्यापार के विस्तार की योजना सफल होगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।

कन्या. आज व्यापारिक बाधा दूर होगी। किसी प्रियजन से आभूषण एवं वस्त्र प्राप्त होंगे। पिता से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला. आज वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक. आज विपरीत लिंग के साथी के आकर्षण में बधे रहेंगे। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।

धनु. आज किसी पुराने मुकद्मे में विजय प्राप्त होगी। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर. आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र संग संगीत का आनंद लेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

कुम्भ. आज भूमि सम्बन्धी कार्यों में व्यस्ता रहेगी। राजनीति में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। वाहन धीमे चलाएं , चोट लग सकती है।

मीन. आज विवाह योग्य लोगों को विवाह सम्बन्धी शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक मदद मिलेगी। यात्रा में आनंद मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें