
हिंदू सम्मेलन से पहले निकली कलश यात्रा
Agra News - गंजडुंडवारा में हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर बाग पंचायती में एकत्रित हुईं और सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। स्थानीय लोगों ने उन पर पुष्प बरसाए। सम्मेलन समिति के कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।
गंजडुंडवारा में होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजक जुटे हुए हैं। इसी को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पीत वस्त्र धारण करके कस्बा के बाग पंचायती में एकत्रित हुईं। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। मंगल गीत गाती हुई गुजर रहीं इन महिलाओं पर स्थानीय लोगों ने पुष्प बरसाए। हिन्दू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता, अर्चित चौहान, सुरेशचंद्र आर्य, संजीव गुप्ता, धुव्र महाजन, पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, अरविंद वर्मा, अजय दीक्षित, डा. पंकज वर्मा, धर्मेन्द्र सोलंकी, सुशील शर्मा, ब्रजमोहन गुप्ता, राजू गुप्ता, अशोक आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




