Agra News: ब्राह्मण चेतना संघ की कार्यकारिणी गठित, दीप्ति अध्यक्ष बनीं
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: ब्राह्मण चेतना संघ द्वारा हिंदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें दीप्ति भार्गव अध्यक्ष बनीं। अन्य पदों पर प्रमेश शर्मा (सचिव), शशांक भार्गव (कोषाध्यक्ष) और अन्य सदस्यों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक व कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Agra News: ब्राह्मण चेतना संघ द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें दीप्ति भार्गव को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में सचिव प्रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक भार्गव, संगठन मंत्री अमोल शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय व राजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्वेता भार्गव, अनुपम चतुर्वेदी, प्रशांत शर्मा, विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ.विवेक, धार्मिक मंत्री मनोज शर्मा को चुना गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक महेश शर्मा, डॉ.अरुणा भार्गव, प्रदीप शर्मा, अरुण सारस्वत, डॉ.मधुरिमा शर्मा, अनुपम चतुर्वेदी, नूतन भार्गव, अवधेश उपाध्याय व शलभ भार्गव, सीए जितेंद्र, विजय, दीपक शर्मा, स्वाति भार्गव, उन्नति शर्मा मौजूद रहे।


