अनियंत्रित कार में टकराने के बाद लगी आग

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

माल रोड पर एएसआई ऑफिस के सामने तेज रफ्तार कार बोलेरो से टकरा गई। टक्कर के बाद कार एनसीसी ऑफिस के गेट से टकराई और आग लग गई। कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। पुलिस ने आग पर काबू पाया। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई, कोई जनहानि नहीं हुई।

अनियंत्रित कार में टकराने के बाद लगी आग

माल रोड पर एएसआई ऑफिस के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार घूम गई और एनसीसी विंग के ऑफिस के गेट से जा टकराई और उसमें आग लग गई। कार सवार गाड़ी से नीचे उतर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना सदर थाने की इन्फेंट्री लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के माल रोड की है। पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब दो बजे ही है। आई 20 कार में सवार तीन लोग शहर की ओर जा रहे थे।

कार रफ्तार में थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई। आगे चल रही बोलेरो में टकरा गई। बोनट डेमेज हो गया। बोलेरो से टकराते ही कार घूम गई और एनसीसी के गेट से टकरा गई। उससे धुंआ उठने लगा। कार सवार तीनों लोगों कार से उतर गए। दूर जाकर खड़े हो गए। देखते ही देखते बोनट में आग लग गई। लपटें उठने लगी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बजाया कि कार शहीद नगर निवासी इमरान की थी। वह किसी काम से पुराने शहर जा रहा था। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर हादसाग्रस्त हो गई। सदर इंस्पेक्टर विजय विक्रम ने बताया कि मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।