Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsHelp Agra Celebrates 18th Foundation Day with New Public Service Center Launch
स्थापना दिवस पर हेल्प आगरा ने शुरू की नई सेवा

स्थापना दिवस पर हेल्प आगरा ने शुरू की नई सेवा

संक्षेप:

Agra News - हेल्प आगरा ने सोमवार को अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दिवंगत संस्थापक सदस्यों को याद किया गया और जनसुविधा केंद्र की शुरुआत की गई। यह केंद्र सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जिसमें सरकार की योजनाओं का निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

Nov 03, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

हेल्प आगरा की ओर से सोमवार को 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था ने सफलतम 17 साल पूरे कर लिए हैं। कार्यक्रम में दिवंगत संस्थापक सदस्यों व पदाधिकारियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। स्थापना दिवस पर संस्था की ओर से जनसुविधा केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का लोकार्पण निवर्तमान अध्यक्ष राम सरन मित्तल, अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ, निवर्तमान महासचिव किशन अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल ने किया। मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा भवन में यह सेवा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के अन्तर्गत सरकार की सभी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही देना होगा। गौतम सेठ ने 17 वर्षों में समाज को प्रदत्त निशुल्क व लागत मूल्य की सेवाओं पर प्रकाश डाला। किशन अग्रवाल ने संस्था का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सहयोगियों, दानदाताओं, सदस्यों, डाक्टर्स व स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से संस्था ने 17 वर्ष का सफर सफलता पूर्वक पूरा किया। सभी ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, अजय मित्तल, सुरेन्द्र शर्मा, अंजू किशोर, नितिन अग्रवाल, सुवीरा गोयल, राजीव गुप्ता, टीएन अग्रवाल, अनिल गोयल एडवोकेट व नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे।