दोपहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों पर लगाए सीट बेल्ट
दोपहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों पर लगाए सीट बेल्टकासगंज। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात के नियमों की अनदेखी है।...
आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात के नियमों की अनदेखी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट के नियमित प्रयोग से दुर्घटना में जनहानि से बचा जा सकता है। वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से बचने के लिए शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।
यह विचार एसपी मनोज कुमार सोनकर ने रविवार से शुरू हुए यातायात माह के शुभारंभ पर व्यक्त किए। वह शहर के सोरों गेट पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही आमजनमानस को मोटर वाहन अधिनियम के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठकर न चलने के लिए भी प्रेरित किया और इसके नुकसान भी बताए। एसपी ने कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी व एआरटीओ राजेश राजपूत, सीओ आरके तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों व स्लोगन लिखे पम्फलेट वितरित किए।
