एनएसएस की छात्राओं को वितरित किए हीटिंग बैग
Agra News - कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में छात्राओं को हीटिंग बैग वितरित किए गए। महाविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजना वशिष्ठ ने स्वास्थ्य और सुविधा पर जोर देते हुए यह पहल की। उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर भी चर्चा की।

शहर के कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यलाय के द्वारा पहाड़पुर माफी में लगाए गए एनएसएस शिविर में छात्राओं को हीटिंग बैग वितरित किए गए हैं। सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन ग्राम पंचायत घर पहाड़पुर माफी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजना वशिष्ठ ने शिविर में उपस्थित छात्राओं को हीटिंग बैग वितरित किए। डा. अंजना वशिष्ठ ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हीटिंग बैग का वितरण किया गया। जिससे छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग कर सकें।
उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा एनएसएस के उद्देश्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार कौशल ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और इसे उपयोगी बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


