
आपकी सेहत को निशाना बना रही कड़ाके की सर्दी, बुखार और सांस के मरीज बढ़े, डॉक्टरों ने बताया कैसे होगा बचाव, जानिए
Agra News - ठंड का मौसम लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1361 मरीज पहुंचे, जिनमें से 230 बच्चे सामान्य बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा, 200 मरीज सांस लेने में कठिनाई और 45 डायरिया से परेशान थे। चिकित्सकों ने ठंड में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी।
ठंड का मौसम लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। ठंडी शीतलहर के कारण लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, सामान्य बुखार और डायरिया से परेशान दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पर 1361 मरीजों ने पहुंचकर पर्चे बनवाए। इसमें 230 बड़े एवं छोटे बच्चे सामान्य बुखार से पीड़ित मिले। जबकि 200 सांस एवं 45 डायरिया से परेशान होकर उपचार के लिए पहुंचे।
कड़ाके पड़ रही सर्दी और गलन के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। लोग सर्दी, खांसी, जुकाम सामान्य बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को चिकित्सक को दिखाने के लिए जिला अस्पताल में 1361 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसमें 140 बड़े एवं 90 छोटे बच्चे सामान्य बुखार से पीड़ित मिले। साथ ही 200 मरीजों की परेशानी थी। उन्हें दवाएं लिखकर ऐहतियात बरतने की सलाह चिकित्सकों ने दी। ठंड के मौसम में डायरिया भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। 45 डायरिया मरीज डायरिया से पीड़ित होने पर उन्हें उपचार दिया गया।
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बुखार होने पर खुद दवा देने के बजाय से डॉक्टर से संपर्क करें। छोटे बच्चों को ठंड में एक दो-तीन परतों में कपड़े पहनाएं। कान व पैरों को ढंक रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




