होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं
Agra News - जनपद में होली के त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी। मरीजों को तुरंत उपचार मिलेगा और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। डिप्टी सीएमओ को मॉनीटरिंग के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। सड़क दुर्घटनाओं और विषाक्त भोजन से बीमार होने वाले रोगियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

जनपद में होली के त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाए चालू रहेंगी। होली पर अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को तुरत उपचार मुहैया होगा। सीएमओ ने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि होली पर जनपद स्तर पर मॉनीटरिंग के लिए डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप सिंह को नोडल अफसर बनाया गया है। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इमरजेंसी कक्षों में चिकित्सक व पैरामेडीकल स्टॉफ की तैनाती की जाएगी।
चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं व विषाक्त भोजन से बीमार होने वाले रोगियों के लिए उपचार की विशेष व्यवस्था की जाएगी। एंबुलेंस सेवाएं सक्रिय रहेंगी और त्वचा, नेत्र व जीवन रक्षक औषधियों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहेगी। सरकारी अस्पतालों में लगे उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



