ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराहरियाणा की 30 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

हरियाणा की 30 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

हरियाणा से शराब की तस्करी का खेल रुक नहीं रहा है। सिकंदरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा की करीब 30 लाख रुपये की शराब पकड़ी। अंग्रेजी शराब की 405 पेटी मुरथला हरियाणा से रांची झारखंड जा रही थी।...

हरियाणा की 30 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
Center,AgraFri, 02 Jun 2017 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा से शराब की तस्करी का खेल रुक नहीं रहा है। सिकंदरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा की करीब 30 लाख रुपये की शराब पकड़ी। अंग्रेजी शराब की 405 पेटी मुरथला हरियाणा से रांची झारखंड जा रही थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सिकंदरा पुलिस शाम करीब चार बजे गोल चक्कर फैक्ट्री एरिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को हरियाणा से तस्करी की शराब सप्लाई होने की सूचना मिली। पुलिस ने अशोक लीलेंड ओपन ट्रक नंबर एचआर 46 ई 5729 को रोका। यहां से ट्रक भगाने का प्रयास किया। टीएसएफ कट के पास नेशनल हाईवे-2 पर पकड़ लिया। ट्रक में शराब की पेटियां रखी हुई थी। यह शराब हरियाणा से लायी जा रही थी। थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी शराब की करीब 405 पेटियां पकड़ी गई है, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। अभियुक्त दीपक राठी और सुमित राठी निवासी निन्दान रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। दीपक ने बताया कि मुरथला हरियाणा से रांची झारखंड शराब ले जा रहे थे। शराब तस्करी को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शराब सप्लाई किसको करनी थी, इसके लिए पूछताछ की जा रही है। दो दिन पहले आबकारी विभाग और पुलिस ने हरियाणा की शराब फतेहपुर सीकरी में पकड़ी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें