ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराहैरी ने ब्रिक्स गेम्स में जीता दूसरा कांस्य पदक

हैरी ने ब्रिक्स गेम्स में जीता दूसरा कांस्य पदक

ब्रिक्स गेम्स में पैरा टेबल टेनिस के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद ताजनगरी के हैरी पाराशर ने युगल में भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया...

हैरी ने ब्रिक्स गेम्स में जीता दूसरा कांस्य पदक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 22 Oct 2023 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिक्स गेम्स में पैरा टेबल टेनिस के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद ताजनगरी के हैरी पाराशर ने युगल में भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आगरा टीटी संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि हैरी ने अपने जोड़ीदार नितेश के साथ सेमीफाइनक तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से नवाजा गया। हैरी के शानदार प्रदर्शन पर सौरभ पोद्दार, सुनील जोशी, जुनैद सलीम, मनोज पाराशर आदि ने खुशी जताई है। स्पर्धा में रूस ने स्वर्ण, दक्षिण अफ्रीका ने रजत पदक जीता।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें