ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरारक्षाबंधन पर बहन के आने से पहले फांसी लगाई

रक्षाबंधन पर बहन के आने से पहले फांसी लगाई

रक्षाबंधन पर राखी बांधने बहन के न आने के गम में एक युवक ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। एक माह पहले बहन से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से बातचीत नहीं हो रही थी। उसे लगा की वह नहीं आएगी। बहन...

रक्षाबंधन पर बहन के आने से पहले फांसी लगाई
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 07 Aug 2017 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन पर राखी बांधने बहन के न आने के गम में एक युवक ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। एक माह पहले बहन से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से बातचीत नहीं हो रही थी। उसे लगा की वह नहीं आएगी। बहन राखी लेकर पहुंची, तो भाई की मौत होने की जानकारी मिली। 28 वर्षीय सोनू मजदूरी का करता था। सोमवार को सुबह 11 बजे कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। वह दहतोरा में ओमप्रकाश के मकान में किराए पर रहता था। पड़ोसियों ने फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। उसकी बहन भावना कमला नगर में रहती है। पड़ोसियों ने बताया कि सोनू का एक माह पहले बहन से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी। रक्षाबंधन पर बहन को लेकर परेशान था। उसे लग रहा था कि बहन राखी बांधने नहीं आएगी। यह बात उसके मन में बैठ गई थी। इसी गम को लेकर फांसी लगा ली। जबकि बहन राखी लेकर पहुंची थी लेकिन यहां पर उसे भाई की मौत की जानकारी मिली। वह फूट-फूट कर रोने लगी। वह खुद को कोस रही थी क्योंकि उसे आने में देरी हो गई। थाना सिकंदरा प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें