ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासिकंदरा वाटर वर्क्स से ठप रही आधे शहर की जलापूर्ति

सिकंदरा वाटर वर्क्स से ठप रही आधे शहर की जलापूर्ति

शाहगंज द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन पर फीडर मेन पाइपों के संयोजन का काम जल निगम की टीम ने मंगलवार सुबह से प्रारंभ कर दिया। इस वजह से सिकंदरा वाटर वर्क्स से सुबह दस बजे के बाद पानी की सप्लाई बंद करनी...

सिकंदरा वाटर वर्क्स से ठप रही आधे शहर की जलापूर्ति
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 01 Sep 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

शाहगंज द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन पर फीडर मेन पाइपों के संयोजन का काम जल निगम की टीम ने मंगलवार सुबह से प्रारंभ कर दिया। इस वजह से सिकंदरा वाटर वर्क्स से सुबह दस बजे के बाद पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। दोपहर तक जल निगम की टीम पाइप लाइन में भरे पानी को खाली करती रही। उसके बाद पाइप जोड़ने का काम शुरू हुआ। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश होगी कि सुबह जलापूर्ति सामान्य कर दी जाए। यदि किसी वजह से दिक्कत होती है तो बुधवार शाम तक हर हाल में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

विष्णु कॉलोनी स्थित शाहगंज द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत इसका जीर्णोंद्धार किया गया। जल निगम को यहां बने भूमिगत जलाशय से सप्लाई वाली पानी की लाइन का संयोजन करना था। यह काम काफी समय से लंबित था। दो बार कोशिश हुई लेकिन अड़चन पैदा हो गई। अब मंगलवार को जल निगम की टीम ने फीडर मेन पाइप लाइन का संयोजन शुरू कर दिया। इसके चलते सिकंदरा वाटर वर्क्स से जलापूर्ति रोकने के लिए वाटर वर्क्स को ही बंद करना पड़ा है। इस वजह से लगभग आधे शहर की जलापूर्ति बंद है। शाम को पानी नहीं आया है। परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि काम काफी तेजी से चल रहा है। यह काम बेहद गंभीर प्रकृति का है। जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

सुबह पानी नहीं मिला तो हो सकती है परेशानी

जल निगम ने इस काम को लेकर सार्वजिनक सूचना जारी कर दी थी कि 24 घंटे सिकंदरा वाटर वर्क्स बंद रहेगा। आपके अखबार हिन्दुस्तान ने भी जनता को आगाह कर दिया था। इस वजह से लोगों ने सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पानी का भंडारण कर लिया था। दिन में कोई परेशानी नहीं हुई। शाम को जलापूर्ति नहीं हुई लेकिन पानी स्टोर होने से काम चल गया है। बुधवार सुबह यदि पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों में बंद रही जलापूर्ति

सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, केदार नगर, राम नगर, शाहंगज प्रथम, द्वितीय, तृतीय, लोहामंडी, गोकुलपुरा, तोता का ताल, राजामंडी, खंदारी, सूर्य नगर, संजय प्लेस, लायर्स कॉलोनी, नगला पदी, निर्भय नगर आदि इलाकों में मंगलवार शाम को पानी नहीं मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें