इजराइल-ईरान युद्ध के बीच असमंजस में 63 हजयात्री

Mar 03, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - कासगंज के शहरी और कस्बाई क्षेत्रों से 63 हज यात्रियों में इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण हज यात्रा को लेकर असमंजस है। यात्रियों को उम्मीद है कि युद्ध समाप्त होगा और यात्रा 18 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। सभी यात्रियों का टीकाकरण कर दिया गया है।

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच असमंजस में 63 हजयात्री

जनपद के शहरी व कस्बाई क्षेत्रों से हज पर जाने वाले 63 हज यात्रियों में इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच हज यात्रा को लेकर असमंजस है। हज यात्रियों को लग रहा है कि युद्ध लंबा खिंचा तो हज यात्रा कहीं स्थगित नहीं हो जाए। कासगंज से हज पर जाने वाले लोगों को हालांकि उम्मीद है। हज यात्रा अप्रैल से शुरू होकर मई माह तक चलनी है। ईरान व इजराइल युद्ध तब तक समाप्त हो जाएगा। सोमवार को हजयात्रा समिति के नोडल डा. लाइक अली खान ने कहा कि जिले से हज यात्रा के लिए 63 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

जिला अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा सभी 83 हज यात्रियों का टीकाकरण करा दिया गया है। हज पर जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया है। हज यात्रा से संबंधित साहित्य भी हज यात्रियों वितरित किया गया है। डा. लाइक अली ने कहा कि हजयात्रा 18 अप्रैल से शुरू होगी। उस समय तक ईरान-इजराइल युत्र समाप्त हो जाएगा। इसलिए हज यात्री हज को लेकर ना उम्मीद नहीं हैं। हज यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले हजयात्री डा. मुहम्मद फारूख कहते हैं कि हज के लिए यात्रियों का पहला समूह 18 अप्रैल को जाएगा। हजयात्रा 19 मई तक चलेगी। इसलिए अभी हजयात्रा में समय है। युद्ध यदि लंबा खिंचता है तो ही हजयात्रा रद्द होगी। डा. फारूख ने बताया कि 18 अप्रैल से चार मई तक हज पर जाने वाले यात्री हवाई जहाज से सीधे मदीना उतरेंगे। चार मई से 19 मई तक हज पर जाने वाले यात्री हवाई जहाज से सीधे जद्दाह जाएंगे। उन्होंने कहा कि हज के प्रति लोगों को उम्मीद है कि युद्ध समाप्त होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।