आम आदमी को राहत, कर संग्रह का दायरा बढ़ा
Agra News - जयपुर हाउस में जीएसटी 2.0 पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने करों के सरलीकरण के फायदों पर बात की, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम से घरेलू बचत बढ़ेगी और व्यापारियों को जीएसटी की विधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शनिवार को जयपुर हाउस स्थित राज्य कर विभाग के सभागार में जीएसटी 2.0 पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सरकार के कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि करों का सरलीकरण आम आदमी को राहत देगा। यह सुधार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। इसके साथ ही करों के आधार में भी वृद्धि होगी। राज्य व केन्द्र सरकारों को अधिकाधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के इस कदम से घरेलू बचत प्रोत्साहित होगी। आम आदमी अपने उपभोग पर अधिक खर्च कर सकेंगे। अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे एवं सहायक आयुक्त आलोक कुमार यादव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी।
लखनऊ मुख्यालय से आई पर्यवेक्षक संयुक्त आयुक्त आरती ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। राज्य कर विभाग की प्राथमिकता राजस्व संग्रह के साथ-साथ प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया। क्रियान्वन में आ रही समस्याओं का समाधान, व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी कुमार अग्रवाल, गुलाब चन्द्र, अजीत कुमार सिंह व गोपाल तिवारी, मृत्युजंय कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार रहे। व्यापारियों का प्रतिनिधित्व टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, पंकज अग्रवाल, विजय कुमार सामा, विजय गुप्ता, निखिल गुप्ता, गौरव सिंघल आदि ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



