ट्रेनों पर पत्थर फेंका या रील बनाई तो होगी कार्यवाही
Agra News - सोरों रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने से रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने गांवों में गोष्ठियां आयोजित कर ग्रामीणों को सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी दी। यह अभियान खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए है।

सोरों रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने व रेलवे ट्रैक पर रील बनाने से रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। विशेष अभियान के तहत कस्बा व क्षेत्रों में गांवों में पहुंचकर गोष्ठी आयोजित की और ग्रामीणों को जागरूक किया है। लोगों को सुरक्षा एवं कानून संबंधी जानकारी भी दी। सोरों रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी सलमान अली ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ रेलवे लाइन के किनारे बसे गांव गंगागढ़, देवरी प्रहलादपुर, डोरई, कस्बा सोरों में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कीं। उन्होंने लोगों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील या वीडियो बनाना और जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करना खतरनाक है।
रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों व महिलाओं को भी ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इस दौरान मुख्य आरक्षी जय प्रकाश, आरक्षी सुमित कुमार सहित गांव के महिला पुरुष मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


