Agra News: 16 से 22 जुलाई तक मनेगा भूजल सप्ताह
Agra News: जिला में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य भूजल संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि इस वर्ष की थीम 'जल संरक्षण का करें संकल्प' है। सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में सघन जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Agra News: जनपद में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य भूजल संरक्षण, नियोजित विकास, विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनियंत्रित दोहन पर रोक लगाने के प्रति आमजन को जागरूक करना है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम ‘‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प‘‘ निर्धारित की गई है। इसके चलते जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में सात दिवसीय सघन जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


