ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराग्वालियर से आए नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

ग्वालियर से आए नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

आगरा। 400 साला बंदीछोड़ दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन बुधवार की शाम ग्वालियर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। यहां ...

ग्वालियर से आए नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 27 Oct 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। 400 साला बंदीछोड़ दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन बुधवार की शाम ग्वालियर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। यहां समूह गुरु नानक नाम लेवा संगत ने भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा की गई। शबद कीर्तन जयकारों की गूंज के बीच सारा माहौल भक्तिमय हो गया। शाम करीब चार बजे नगर कीर्तन रोहता पर पहुंचा। जहां बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मधु नगर और समूह संगत ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

लंगर प्रसाद की सेवा की गई। गुरुद्वारा सदर बाजार की ओर से स्टेडियम के सामने नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। प्रतापपुरा स्थित दुग्गल पेट्रोल पंप पर गुरुद्वारा बालूगंज एवं गुरुद्वारा शहीद नगर की संगत द्वारा स्वागत किया गया। सुभाष पार्क पर अमृतवेला परिवार शाहगंज गुरुद्वारा शाहगंज की कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। सेंट जॉन्स कॉलेज पर गुरुद्वारा नानक पाड़ा व गुरुद्वारा माईथान ने स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचने पर सुखमनी सेवा सभा व अमृतवेला परिवार व अन्य गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने मिलकर बड़े जोश के साथ फूलों की वर्षा कर की। पूर्व दरबार हॉल में प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह का रसमई कीर्तन हुआ। बाबा प्रीतम सिंह जी ने समूह गुरु प्यारी संगत का धन्यवाद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें