Agra News: लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ने फतेहाबाद रोड पर जन्माष्टमी के अवसर पर नंदोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत कपिल नागर और अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रेम और भक्ति का संदेश दिया गया।

Agra News: लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमे श्रद्धालु

Agra News: श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित गार्डन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव मनाया गया। पूरा परिसर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक महंत कपिल नागर, संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर नंदोत्सव शुरू हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्म प्रसंगों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। माखन-मिश्री और वासुदेव द्वारा नवजात कान्हा को यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म प्रेम, भक्ति, धर्म और मानवता की विजय का संदेश देता है।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंघल, रविंदर गोयल, विशाल बंसल, विजय अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, अंकुर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सतीश अग्रवाल, दिलीप बंसल, जितेंद्र शर्मा, सुमित सिंघल, लक्ष्मण सिंघल, मनोज गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, नितिन अग्रवाल, मयंक जैन, गिरीश अग्रवाल, विकास वर्मा, अमित पाराशर, विकल गर्ग, विकास जैन और संजय जैन मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमे श्रद्धालु