प्रभु राम की बारात में रथों पर निकले देव
श्रीराम लीला महोत्सव के तहत मंगलवार की देर शाम कस्बा के बाग पंचायती से प्रभु श्रीराम की बारात से निकाली गई। भगवान राम की बारात में देवताओं की...
श्रीराम लीला महोत्सव के तहत मंगलवार की देर शाम कस्बा के बाग पंचायती से प्रभु श्रीराम की बारात से निकाली गई। भगवान राम की बारात में देवताओं की झांकियां निकली। लोगों ने आरती उतारी। पूजन अर्चन भी किया।
मंगलवार की शाम प्रभु श्रीराम जनक नंदिनी जानकी को ब्याहने दर्जनों झांकियों व बैंडबाजों के साथ निकले। बाग पंचायती के मुख्य द्वार पर प्रभु श्रीराम की भाजपा नेता मनजीत सिंह राठौर, अध्यक्ष ब्रह्मरत्न गुप्ता सहित आरती उतारी।
पटियाली तिराहे के निकट अवधपुरी में बारात का स्वागत पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य आराम सिंह शाक्य ने किया। राजाराम चौराहे पर जनकपुरी को भव्य ढंग से सजाया गया। यहां चेयरमैन संजीव महाजन, मंत्री नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, अजय गुप्ता, भाजपा नेता रामचंद्र सिंह चौहान, कुलदीप गुप्ता, अंकित वर्मा, सर्वेश गुप्ता, अमित चंद्रा, पंकज गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता मौजूद रहे।