वैश्विक बाजार को समझाना जरूरी है
Agra News - उत्तम इंस्टीट्यूट में वैश्विक आपूर्ति नेटवर्क में वैश्वीकरण की भूमिका पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रवि गुप्ता ने वैश्वीकरण के प्रभाव और आधुनिक तकनीकों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन जैसी तकनीकें वैश्विक नेटवर्क को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बना रही हैं।

उत्तम इंस्टीट्यूट में वैश्विक आपूर्ति नेटवर्क में वैश्वीकरण की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को वैश्वीकरण के प्रभाव और आधुनिक तकनीकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता रवि गुप्ता ने कहा कि आज कोई भी अर्थव्यवस्था अकेले काम नहीं कर सकती। वैश्वीकरण ने दुनिया को ग्लोबल विलेज बना दिया है। कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक का नेटवर्क कई देशों में फैला हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आपूर्ति श्रृंखलाओं का एकीकरण बढ़ा है। लागत में कमी आई है और कार्य दक्षता में सुधार हुआ है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी तकनीकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से वैश्विक नेटवर्क अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बन रहा है। संस्थान के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को वैश्विक बाजार की बारीकियों को समझने में मदद करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरज जैन, को-चेयरमैन सुबोध कुमार, धीरज सिंह और डीन डॉ. डीके गुप्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


