शाही तालाब में युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Mar 06, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - फतेहपुरसीकरी में एक युवती ने शाही तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से उसे बचाया और अस्पताल भेजा। युवती की पहचान उषा (21) के रूप में हुई है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाही तालाब में युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

फतेहपुरसीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकलवाया।युवती की पहचान उषा (21) पुत्री दौलत राम निवासी कीली खाना, फतेहपुरसीकरी कस्बा के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।