सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप, विरोध पर मारपीट
जगदीशपुरा में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का विरोध करने पर राजवीर सिंह पर हमलावरों ने हमला किया। उन्होंने सिलेंडरों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके बाद आरोपितों ने उनकी पिटाई की और कार को भी नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जगदीशपुरा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का विरोध करने पर एक व्यक्ति से मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित राजवीर सिंह निवासी वायुविहार, कलवारी रोड, जगदीशपुरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घटना एक अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे की है। महिंद्रा पिकअप वाहन से उनके घर के सामने सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही थी। जब उन्होंने विरोध करते हुए वाहन हटाने को कहा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा और अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे आरोपितों ने राजवीर सिंह के साथ मारपीट की और उनकी टाटा हैरियर कार में तोड़फोड़ कर दी।
कार के हैंडल सहित कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशीष, प्रकाश समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


