बोले कासगंज: महाशिवरात्रि: भोले के भक्तों को बेहतर सुविधाएं देने की चुनौती
कासगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाट पर जल की कमी चिंता का विषय बन गई है। लहरा घाट पर स्नान करने के लिए पानी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को 1.5 किलोमीटर दूर सहसवान क्षेत्र में जाना पड़ सकता है। स्थानीय लोग सुविधाओं की मांग कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कासगंज। तीर्थ नगरी के लोगों व लहरा के लोगों ने कहा कि इस बार गंगा घाट पर नदी में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना बहुत जरूरी है। गंगा की धारा में डुबकी लगाने लायक पानी नहीं होने के बाद लोग डेढ़ किलोमीटर दूर सहसवान क्षेत्र में बह रही धारा में स्नान करने जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं के डूबने जैसी घटनाओं संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सहसवान के करीब बह रही धारा के पास श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा भी नहीं हैं। सोरों व लहरा के लोगों ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भी गंगा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई लेकिन लहरा घाट पर पानी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों की चिंता है कि मथुरा-बरेली हाईवे पर फोरलेन निर्माण के चलते कांवड़भरकर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक आवागमन कराना बहुत आवश्यक है। कासगंज से मोहनपुरा तक हाईवे के निर्माण का काम चल रहा है। पुलों का निर्माण भी अधूरा है। महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में लोग कांवड़ भरने आएंगे। ऐसे में यातायात सुचारू बनाए रखना बहुत जरूरी है। जिससे कांवड़ियों के वाहन जाम में नहीं फंसे और वह सुविधाजनक तरीके से कांवड़ भरकर अपने गृहक्षेत्रों तक जाएं। महाशविरात्रि में अब छह दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में तीर्थ नगरी में आगरा, मथुरा व अन्य क्षेत्रों से सोमवार से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। सोरों व लहरा घाट पर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, चेंजिंग रूम, मोबाइल शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलें। सोरों से कासगंज तक कांवड़ भरने जाने वालों के लिए मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था होना बहुत आवश्यक है। जिससे रात के समय कांवड़ भरकर ले जाने वालों को दिक्कतें नहीं होने पाएं। मध्यप्रदेश के सीहोर से कांवड़ भरने लहरा घाट आए। लहरा घाट पर गंगा में जल बहुत कम है। जिससे कांवड़ भरने वालों को स्नान करने में दिक्कतें हो रही हैं। महाशिवरात्रि से पूर्व ही लहरा घाट पर जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिससे श्रद्धालुओं स्नान व कांवड़ भरने में सुविधा होगी। - घनश्याम बघेल सोरों के लहरा घाट पर महाशिवरात्रि मेला में आने वालों के लिए गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। लहरा घाट पर नदी में जल कम होने के कारण श्रद्धालुओं में काफी निराश होती है। लहरा घाट प्राचीन गंगा घाट है, यहां लाखों लोग कांवड़ भरने आते हैं। - अशोक कुमार महाशिवरात्रि के कांवड़ मेला में प्राचीन लहरा घाट से ही कांवड़ भरने का विशेष महत्व है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के साथ ही आस-पास के जनपदों से लहरा घाट पर लाखों श्रद्धालु कांवड़ भरने आते हैं। ऐसें में घाट पर जल की उपलब्धता व मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। - संजू महाशिवरात्रि पर्व में अब छह दिन ही शेष हैं। तीर्थ नगरी सोरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने आएंगे। मथुरा-बरेली हाईवे निर्माणाधीन होने की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने की व्यवस्था की जाए। - चंद्रपाल महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में सोरों के लहरा घाट से ही श्रद्धालु कांवड़ भरते हैं। सोरों व लहरा घाट पर स्वच्छता के साथ ही बेहतर मूलभूत सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाएं। जिससे श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ सोरों से अपने गृह क्षेत्रों की ओर जाएं। - मुरारी लाल मथुरा-बरेली हाईवे पर कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था दुरस्त रखी जाए। निर्माणाधीन हाईवे पर इस समय एक मार्ग पर ही वाहन निकलने से दिक्कतें होती हैं। प्रशासन यह प्रयास करे कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या नहीं होने पाए। - पप्पू सक्सेना महाशिवरात्रि पर गांव लहरा से सोरों तक जाम की संभावना रहती है। प्रशासन इस मार्ग पर पार्किंग बनाकर जाम को नियंत्रित करने की व्यवस्था करे। जिससे कांवड़ भरने के लिए लहरा जाने व कांवड़ भरकर लौटने वालों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। - विकास कुमार महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में सोमवार से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु अपने गृह क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। जिससे वह तीर्थ नगरी से अच्छे अनुभव के साथ वापस जाएं। - अजीत कुमार तिवारी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


