
मिलावटी पनीर का बड़ा खेप पकड़ा गया, 840 किलो पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था
Agra News - एफएसडीए की कार्रवाई के बावजूद अवैध मिलावटी पनीर का कारोबार जारी है। हाल ही में 840 किलो मिलावटी पनीर कुबेरपुर टोल प्लाजा पर पकड़ा गया। पनीर को दिल्ली की ओर लाया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता खराब होने पर उसे नष्ट कर दिया गया और विधिक नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया।
मिलावटी पनीर की सप्लाई रोकने के लिए एफएसडीए की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार थम नहीं रहा है। तीन दिन में तीसरी बार एफएसडीए टीम ने 840 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा है। शनिवार को कुबेरपुर टोल प्लाजा पर पिकअप वाहन रोककर पनीर बरामद किया गया। पिकअप में बड़े प्लास्टिक ड्रमों में भरकर दिल्ली की ओर से पनीर सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। टीम ने मौके पर सैंपल लिए और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने पर पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) महेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक पिकअप मिलावटी पनीर लेकर कुबेरपुर की तरफ आ रही है। सूचना पर टीम ने सुबह करीब 11.30 बजे पिकअप नं. यूपी 82 बीटी 8209 को रोका। जांच में सात बड़े ड्रमों में भरा पनीर मिला। चालक अरविन्द सिंह निवासी फरेरा, पनीर के मालिक का नाम या कोई बिल/बाउचर नहीं बता सका। पनीर में बदबू और खराब गुणवत्ता मिलने पर विभागीय वैन से जांच की गई, जो मानक के अनुरूप नहीं पाई गई है।
पनीर का सैम्पल लैब भेजा गया है। बरामद पनीर की कीमत 1.51 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। बता दें कि इसी दिन एफएसडीए ने भरतपुर रोड, फतेहपुर सीकरी पर बोलेरो पिकअप नं. यूपी 82 बीटी 1367 से सॉस का नमूना भी संकलित कर जांच को भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




