निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

माधव मिलन और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से विजय नगर कॉलोनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, और हड्डियों की जांच निःशुल्क की जाएगी। विशेषज्ञ विभिन्न रोगों के लिए मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर सुबह आठ बजे शुरू होगा।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

माधव मिलन एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से मासिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित विनायक अपार्टमेंट में आयोजित होगा। डॉ. पवन गुप्ता और आलोक आर्या ने बताया कि शिविर सुबह आठ बजे से शुरू होगा। शिविर में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, यूरिक एसिड तथा हड्डियों एवं नसों की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविर में फिजिशियन, हड्डी रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, किडनी, प्रोस्टेट एवं हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।