शिविर में दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

Apr 05, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हर्षित मेमोरियल दिव्यांग चैरिटेबल सोसाइटी ने दिव्य सेवा ट्रस्ट के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हर्षित मेमोरियल दिव्यांग चैरिटेबल सोसाइटी ने दिव्य सेवा ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. संजय सेन, डॉ. शिवांकर सेन, डॉ. अलका सेन, डॉ. विजय कालयल, आरके सिंह, प्रमोद सिंह और डॉ. विवेक शाह ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को परामर्श दिया। संस्थापक अरुण सागर, संगीता सागर, रीता पचरतन, विजय पचरतन, रश्मि अग्रवाल और स्पेशल ओलंपिक्स के एरिया डायरेक्टर संजीव जी की विशेष भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।