Agra News: गरीब बच्चों को मिलेगी नि शुल्क कोचिंग और कंप्यूटर क्लास
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: वाल्मीकि महापंचायत आगरा एवं शिक्षा ट्रस्ट ने पीर कल्याणी में गरीब बच्चों के लिए नि: शुल्क कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर क्लास का उद्घाटन किया। यह पहल शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। पहले चरण में यह सेवा शुरू हुई है, और अगले चरण में नीम दरवाजा में भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Agra News: वाल्मीकि महापंचायत आगरा एवं शिक्षा ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के लिए पीर कल्याणी में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ किया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने किया। महापंचायत अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने बताया कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पहले चरण में पीर कल्याणी में यह सुविधा शुरू हुई है। दूसरे चरण में नीम दरवाजा स्थित वाल्मीकि वाटिका में भी नि:शुल्क कोचिंग और कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


