Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFraudulent Land Deed Case Filed Against Janardan Tripathi in Shahganj
फर्जी दस्तावेज से बेचा प्लाट, मुकदमा

फर्जी दस्तावेज से बेचा प्लाट, मुकदमा

संक्षेप:

Agra News - गजानन नगर कोठी मीना बाजार के निवासी हरीश त्यागी ने प्लाट का फर्जी बैनामा करने पर जनार्दन त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरीश ने 400 वर्ग गज का प्लाट लिया था, लेकिन आरोप है कि त्रिपाठी ने गलत...

Aug 10, 2025 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

गजानन नगर कोठी मीना बाजार शाहगंज निवासी हरीश त्यागी ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर प्लाट का फर्जी बैनामा करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप शांत नगर कॉलोनी दौरेठा के जनार्दन त्रिपाठी हाल निवासी बैंक कालोनी शाहगंज पर लगाया है। पुलिस को बताया है कि उन्होंने जनार्दन त्रिपाठी से 400 वर्ग गज का प्लाट लिया था। कब्जा चाहा तो आरोपित टहलाता रहा। जानकारी पर पता चला कि जिस प्लाट की उसने रजिस्ट्री की है वह उसका है ही नहीं। गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर फर्जी बैनामा किया है। आरोपित पूर्व में उस प्लाट को अन्य व्यक्तियों को बेच चुका है। आरोपित से बातचीत की तो उसने जल्द दूसरा प्लाट देने या पैसे वापस करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ दिन बाद वह उसके घर तगादा करने गए तो आरोपित जनार्दन त्रिपाठी, सुनीता त्रिपाठी, वंदना, काजल, पुष्पेंद्र ने अभद्रता की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।