Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFraudsters Cheat Youth of 10 36 Lakhs in Fake Rasna Franchise Deal
फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 10.36 लाख उड़ाए, ठगों ने रचा बड़ा फर्जीवाड़ा

फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 10.36 लाख उड़ाए, ठगों ने रचा बड़ा फर्जीवाड़ा

संक्षेप:

Agra News - सिकंदरा क्षेत्र में ठगों ने रसना कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर राम सिंह से 10.36 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने पैसे लेने के बाद संपर्क बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। राम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि आरोपी अन्य लोगों को भी ठग चुके हैं।

Nov 22, 2025 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में ठगों ने रसना कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर युवक से 10.36 लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपितों ने फोन उठाना बंद कर दिया। तगादा करने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-11 निवासी राम सिंह ने थाना सिकंदरा में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित के अनुसार 21 जून 2020 को फेसबुक पर रसना ग्रुप की फ्रेंचाइजी खोलने का विज्ञापन आया था। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उमंग गुप्ता नामक व्यक्ति ने खुद को रसना कंपनी का मालिक बताकर संपर्क किया। इसके बाद उमंग गुप्ता, उसकी पत्नी नेहा, आयुष अग्रवाल और श्रीकांत वर्मा सहित कई लोग आगरा आए और पीड़ित का विश्वास जीतकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराते रहे।

पहले 2.36 लाख रुपये बैंक खाते में डलवाए, फिर दिल्ली बुलाकर एक लाख रुपये और जमा कराए। इसके बाद जीएसटी अधिक लगने का बहाना बनाकर 7 लाख रुपये नकद ले लिए। कुल 10.36 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और किसी भी प्रकार का फ्रेंचाइजी अनुबंध नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है व अब धमकी दे रहे हैं कि रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसा देंगे। पुलिस जांच में जुटी है।