
पहले प्यार का नाटक, फिर ठगी का खेल; युवती से उड़ाए 20 लाख रुपये
संक्षेप: Agra News - सदर क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला और उसकी बेटी से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा महिला और उसकी बेटी से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उस पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का भी आरोप है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि कई वर्ष पहले रचितराज नामक युवक ने उनकी बेटी से फोन पर संपर्क किया। उसने खुद को आईएएस की तैयारी कर रहा छात्र बताया और धीरे-धीरे दोस्ती कर ली।

विश्वास जीतने के बाद उसने अलग-अलग बहानों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार पिछले आठ वर्षों में युवक ने लगभग 18 से 20 लाख रुपये हड़प लिए। जिनकी डिटेल व प्रूफ उनके पास हैं। जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो युवक ने धमकी देना शुरू कर दिया। डराने धमकाने लगा। उसने कहा कि शिकायत की तो बेटी पर तेजाब डाल देगा।
पीड़िता का आरोप है कि युवक का असली नाम वीरु है, जो एत्मादपुर के धौर्रा गांव का निवासी है। उसने खुद का आधार कार्ड और फोटो भी भेजा था। मामला उजागर होने के बाद उसने गालियां दीं और हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ठगे गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इंस्पेक्टर विजय विक्रम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




