Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFraud Case in Sikandra Promised Police Inspector Job Victim Threatened
पुलिस में दरोगा बनवाने के बहाने ठगे 2.80 लाख मुकदमा

पुलिस में दरोगा बनवाने के बहाने ठगे 2.80 लाख मुकदमा

संक्षेप:

Agra News - थाना सिकंदरा में एक युवक ने उपनिरीक्षक पद पर भर्ती का झांसा देकर ठगी की शिकायत की है। पीड़ित ने 2.50 लाख रुपये और 30 हजार रुपये की ठगी का आरोप होटल मालिक सुनील चाहर पर लगाया है। पीड़ित को पैसे लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन सुनील ने धमकी दी और पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sun, 30 Nov 2025 08:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

थाना सिकंदरा क्षेत्र में उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी और फिर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अवनीश, निवासी जगराजपुर फिरोजाबाद ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर होटल ऑर्बिट के मालिक सुनील चाहर के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, उसके ममेरे भाई विकास ने 2021 में उपनिरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान सुनील चाहर ने उच्च अधिकारियों से संबंध होने का दावा करते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भरोसा दिलाकर उसने 2.50 लाख रुपये नगद और 30 हजार रुपये गूगल पे से ले लिए। परीक्षा पास न होने पर जब पीड़ित ने पैसे लौटाने की मांग की तो सुनील बहाने बनाने लगा। खुद के पीछे एसटीएफ पड़े होने की बात कहकर कुछ दिन शांत रहने को कहा। बाद में उसने मोबाइल नंबर बंद कर दिए और धमकी भरे लहजे में कहा कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है, पैसे भूल जाओ नहीं तो जान से मार देगा। लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक नुकसान से पीड़ित और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने सुनील चाहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।