ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराचार खिलाड़ी दिखाएंगे अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में दमखम

चार खिलाड़ी दिखाएंगे अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में दमखम

आगामी 12 से 15 मार्च तक नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल श्रृंखला के लिए कबड्डी खेल में कासगंज नगर में संचालित खेल एकेडमी...

चार खिलाड़ी दिखाएंगे अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में दमखम
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 03 Mar 2021 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी 12 से 15 मार्च तक नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल श्रृंखला के लिए कबड्डी खेल में कासगंज नगर में संचालित खेल एकेडमी प्लेयर्स परफॉर्मेंस के चार खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर अन्य खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।

कासगंज शहर के तहसील रोड निवासी विकल्प सक्सेना पुत्र नीरज सक्सेना, बड्डू नगर निवासी मोहम्मद हम्बल उस्मानी पुत्र तबरेज अहमद का चयन भारतीय कबड्डी टीम अंडर 21 बालक वर्ग में हुआ है। शहर के ही मोहल्ला लवकुश नगर के निवासी विकास सागर, तहसील रोड निवासी शशांक पुत्र नरेंद्र कुशवाह का चयन भारतीय कबड्डी टीम की अंडर 17 बालक वर्ग में हुआ है। चयन होने पर कबड्डी कोऑर्डिनेटर इंडिया राष्ट्रीय सह सचिव मोहित कुमार द्वारा चयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाडियों के चयन पर डा. प्रवीण जादौन, डा. सरिता जादौन, मयंक अग्रवाल, शारदा प्रसाद सक्सेना, प्रतीक यादव, विवेक राजपूत, देव प्रकाश लोधी, महेश वर्मा, शैलेश गुप्ता, डा. शैलेंद्र यदुवंशी, सुनील गौतम व अन्य जिला कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें