ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासिकंदरपुर वैश्य में आग से चार घर जले

सिकंदरपुर वैश्य में आग से चार घर जले

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव रसूलपुर अरोरा में अज्ञात कारणों से लगी आग से चार घर जलकर खाक हो गए। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। जानकारी पर पहुंची दमकल ने ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया।...

सिकंदरपुर वैश्य में आग से चार घर जले
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 06 Feb 2020 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव रसूलपुर अरोरा में अज्ञात कारणों से लगी आग से चार घर जलकर खाक हो गए। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। जानकारी पर पहुंची दमकल ने ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। एसडीएम ने पीड़ितों को कंबल, राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।

गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव के निवासी सूरजपाल पुत्र किशोरी लाल के घर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुट गए, लेकिन आग की लपटें लगातार तेज होती जा रही थीं। जानकारी मिलते ही गांव में दमकलकर्मी भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। तब तक गांव के सूरजपाल, जसवीर पुत्र किशोरीलाल, श्यामलाल व नेकसे लाल पुत्रगण सेवाराम के घर आग की भेंट चढ़ गए। आग की सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम शिवकुमार सिंह ने बताया है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर नुकसान का आकलन कराया गया है। वह खुद भी गांव में गए। उन्होंने पीड़ितों को कंबल वितरित किए व कोटा डीलर को बुलवाकर राहत सामग्री प्रदान कराई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें