Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFormer GST Officer s Son Accused of Jewelry Fraud of 19 Lakhs
बेटे संग पूर्व जीएसटी कमिश्नर पर 19 लाख की ठगी का मुकदमा

बेटे संग पूर्व जीएसटी कमिश्नर पर 19 लाख की ठगी का मुकदमा

संक्षेप:

Agra News - हरीपर्वत क्षेत्र में एक ज्वेलर्स ने पूर्व जीएसटी अधिकारी कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के खिलाफ 19 लाख रुपये की ज्वेलरी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। माथुर ने ज्वेलरी खरीदने के लिए चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ज्वेलरी की बरामदगी की कोशिश कर रही है।

Dec 17, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक ज्वेलर्स से पूर्व जीएसटी अधिकारी के बेटे ने करीब 19 लाख रुपये की ज्वेलरी ले ली। भुगतान के लिए चेक थमा दिया, जो नो सर्च अकाउंट लिखकर वापस आ गया। भुगतान न होने पर ज्वेलर्स ने भुगतान की मांग की। पूर्व जीएसटी अधिकारी और उसका बेटा टालमटोल करता रहा। बाद में पीड़ित ज्वेलर्स योगेश कुमार अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली निवासी पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के खिलाफ ठगी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित योगेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया वह नेहरू नगर, हरीपर्वत स्थित एपी ज्वेलर्स शोरूम के संचालक हैं।

पीड़ित ने बताया 19 नवंबर को कुमोद माथुर ने उनके एक परिचित के माध्यम से संपर्क किया। कहा कि उनका बेटा आभूषण खरीदने शोरूम आएगा। पुराने परिचय और भरोसे के चलते उन्होंने सहमति दे दी। 20 नवंबर की शाम अभिषेक माथुर शोरूम पहुंचा और 154 ग्राम वजन की सोने की पांच चेन पसंद कीं। इनकी कुल कीमत करीब 18.94 लाख रुपये थी। भुगतान के लिए पंजाब नेशनल बैंक का एक चेक दिया गया और तय तारीख पर जमा करने को कहा। चेक जब बैंक में लगाया गया, तो वह नो सर्च अकाउंट लिखकर वापस आ गया। इसके बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। भुगतान का झांसा देते रहे। आरोप है कि मामले को उलझाने के लिए एक फर्जी बैंक जमा पर्ची भेजी गई, जो जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पूरी घटना शोरूम के सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने चेक, फर्जी बैंक स्लिप, इनवॉइस और मोबाइल चैट पुलिस को सौंप दी हैं। पुलिस सोने के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;