Agra News: सहावर के गांव जौहरी में खाद्य प्रसंस्करण शिविर संपन्न

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: सहावर के जौहरी गांव में खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वराज योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षकों ने सरकारी योजनाओं, उद्योग नीति 2023 और 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। प्रतिभागियों को अचार, मुरब्बा, जूस, जैम और सॉस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 30 प्रशिक्षणार्थियों को किट भी प्रदान की गई।

Agra News: सहावर के गांव जौहरी में खाद्य प्रसंस्करण शिविर संपन्न

Agra News: सहावर के गांव जौहरी में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वराज योजना में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। रविवार को जौहरी के ग्राम प्रधान अखिलेख सिंह, वीके शर्मा व विशन सिंह ने शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में केंद्र प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वीके शर्मा ने विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दीं। कार्यालय पर होने वाले कार्यों जैसे अचार, मुरब्बा, शरबत, फलों का जूस, जेम, सॉस संरक्षित करने आदि की विधि बताई। पूर्व प्रभारी बिशन सिंह ने इकाई लगाकर कार्य करने को प्रेरित किया।

सरकार द्वारा 50 फीसदी अनुदान मिलने के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रैनर विष्णु पचौरी ने जिले पर चल रही योजना और उद्योग नीति 2023 की जानकारी दी। संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी किया। प्रशिक्षण में आए लोगों को किट भी प्रदान की गई। इस मौके पर संजय चौधरी समेत 30 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: सहावर के गांव जौहरी में खाद्य प्रसंस्करण शिविर संपन्न